फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पटाखे, न फुलझड़ियां: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखी धरती की आतिशबाजी; खास अंदाज में दी धनतेरस की बधाई

Sat, 07 Nov 2026 12:33 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर चमकती बिजली का खूबसूरत वीडियो साझा किया। उन्होंने बिजली की चमक को प्रकृति की आतिशबाजी बताया और दिवाली से अपने खास लगाव को याद किया। धनतेरस के मौके पर उन्होंने सभी को सुख, शांति, अच्छी सेहत और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष से दिखी धरती की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से पृथ्वी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में धरती पर चमकती बिजली दिखाई दे रही है। अंतरिक्ष से बिजली की इस चमक को देखकर शुभांशु इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे कुदरत की आतिशबाजी बता दिया। साथ ही उन्होंने सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन


दिवाली की रोशनी से है खास लगाव
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि दिवाली हमेशा से उनका पसंदीदा त्योहार रहा है। बचपन से ही उन्हें दिवाली की रोशनी, जगमगाते घर और आसमान में होने वाली आतिशबाजी खूब पसंद है। त्योहार के दौरान चारों तरफ फैली रोशनी और उसकी चमक उन्हें हमेशा खुशी से भर देती है।

विज्ञापन


अंतरिक्ष से दिखा बिजली का अनोखा नजारा
शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। जब उन्होंने अंतरिक्ष से नीचे पृथ्वी की ओर देखा तो बिजली की चमक ने उनका ध्यान खींच लिया। धरती पर चमकती बिजली उन्हें ऐसी लगी, जैसे प्रकृति खुद आतिशबाजी कर रही हो। उनके मुताबिक, यह नजारा बेहद खूबसूरत और अनोखा था। इसे देखकर ऐसा लगा कि ब्रह्मांड भी अपने अंदाज में रोशनी का त्योहार मना रहा है।

धनतेरस पर वीडियो साझा करने की बताई खास वजह
शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उनके लिए यह नजारा बेहद खास था। वह इस खूबसूरत अनुभव को लोगों के साथ साझा करना चाहते थे। उन्हें लगा कि धनतेरस के मौके पर इस वीडियो को साझा करने से बेहतर दिन कोई दूसरा नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें: सरकार गिराने के लिए 30 करोड़ का ऑफर?: विधायक तोड़ने की कोशिश में अन्नाद्रमुक नेता गिरफ्तार, अदालत ने किया रिहा
विज्ञापन


लोगों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं
शुभांशु ने सभी दोस्तों और उनके परिवारों को धनतेरस की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार हर किसी के घर और जीवन में रोशनी, खुशियां, अच्छी सेहत और समृद्धि लेकर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें