नागपुर में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में गुरुवार को हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री के किसी भी अधिकारी ने अब तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। घायल व्यक्ति की पत्नी हादसे के बाद बदहवास स्थिति में अस्पताल में है।
घायल श्रमिक प्रमोद चावरे की पत्नी मनीषा चावरे ने बताया कि हमको घटना के बारे में दोपहर 3 बजे पता चला और मैं कुछ देर बाद अस्पताल पहुंची। मेरे पति 80 फीसदी तक जल गए हैं। कंपनी के किसी भी आधिकारी ने मुझसे या अन्य घायल व्यक्तियों से कोई संपर्क नहीं किया है।
दोपहर में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ था हादसा
नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को दोपहर 1 बजे हुए विस्फोट हुआ था। जिसमें पांच महिलाओं सहित छह श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक महिला के पति समेत तीन घायलों को दो निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद से ही यूनिट मैनेजर और मालिक फरार है
हादसे के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और एनसीपी एसीसीपी नेता अनिल देशमुख भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यूनिट का मैनेजर और मालिक फरार है। साथ ही यह भी कहा कि विस्फोट की घटना धमना गांव के पास एक विस्फोटक इकाई में दोपहर में हुई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। विस्फोटक विभाग की टीम भी यहां है और जांच चल रही है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ तब ज्यादातर श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे।