फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटीआर-3बी रिटर्न फाइल करने की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी

Sun, 17 Sep 2017 05:26 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जीएसटीआर-3बी का टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख दिसंबर से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। जीएसटीआर-3बी वो रिटर्न फार्म है जो जुलाई और अगस्त के लिए भरा जाना है। 
विज्ञापन


राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने कहा कि हम पहले ही जीएसटीआर-3बी फाइल करने की तारीख आगे बढ़ा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि जीएसटीएन में आ रही तकनीकी दिक्कतों के मद्देनजर जीएसटीआर-3बी रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाई गई थी। लेकिन अब यह तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। 

गौरतलब है कि जीएसटीआर-1 फाइल करने की तारीख 10 सितंबर से आगे बढ़ा कर 10 अक्तूबर कर दी गई है। जीएसटीआर-2, जीएसटीआर-3 का रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख क्रमश: 31 अक्तूबर और 10 नवंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें