फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम राइफल्स का बड़ा बयान, कहा- म्यांमार में हवाई हमलों के दौरान मिजोरम की तरफ कोई विस्फोट नहीं

Thu, 12 Jan 2023 07:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, आइजोल

सार

मिजोरम में सीएनए के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार की सेना की ओर से भारत के साथ लगती सीमा पर विद्रोही शिविर पर कथित तौर पर बमबारी करने के दो दिन बाद असम राइफल्स (एआर) ने गुरुवार को बड़ा दावा किया। असम राइफल्स ने बताया कि हवाई हमलों के दौरान मिजोरम की तरफ कोई विस्फोट नहीं हुआ था। दरअसल, कुछ स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि एक गोला मिजोरम के चम्फाई जिले में गिरा था।

विज्ञापन


भारत-म्यांमार सीमा की रक्षा करने वाले एआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश में कई विस्फोट हुए थे। मामले के गहन सत्यापन के बाद ही इसमें आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। चम्फाई के उपायुक्त जेम्स लालरिंचन ने बताया कि मैंने कुछ स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे दावों की पुष्टि के लिए संबंधित क्षेत्र के एक मजिस्ट्रेट को भेजा है। मामले में आधिकारिक रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सत्यापन होने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक बम मिजोरम की तरफ तियाउ नदी के पास गिरा था। विस्फोट में ग्राम सभा के एक सदस्य का एक ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, मिजोरम में सीएनए के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें