फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी और एआईसीटीई के विलय पर कोई फैसला नहीं हुआ : निशंक

Fri, 22 Nov 2019 06:22 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के विलय पर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। निशंक ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पिछले साल मंत्रालय ने यूजीसी एक्ट 1951 को रद्द कर यूजीसी में बदलाव की घोषणा की थी। इसको लेकर एक मसौदा विधेयक सार्वजनिक पटल पर फीडबैक के लिए रखा गया था हालांकि बाद में तय हुआ कि उच्च शिक्षा आयोग एआईसीटीई की जगह लेगा।इससे पहले इस साल सितंबर में मंत्री ने ट्वीट कर बताया था कि बिल अंतिम चरण में है और इसे अक्तूबर में कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। 

मंत्रालय के वित्तीय नियंत्रण का हुआ था विरोध 

मंत्री ने बताया कि प्रस्ताव के तहत भारतीय उच्च शिक्षा आयोग को एआईसीटीई की जगह विश्वविद्यालयों के शैक्षिक मामलों की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी, जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अनुदान जारी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन विभिन्न छात्र समूहों ने इसका विरोध किया था। एआईसीटीई मूल रूप से इंजीनियरिंग, फार्मा, मैनेजमेंट और अन्य तकनीकी संस्थाओं के नियामक के तौर पर काम करता है। यूजीसी के जिम्मे देश भर के विश्वविद्यालय आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें