फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की झप्पी से चौंक गए प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा भी हैरान

Fri, 20 Jul 2018 07:55 PM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाते हुए
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेश पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा उस वक्त हैरान रह गई जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अचानक गले लगा लिया। इस घटना से खुद मोदी थोड़ी देर के लिए हतप्रभ रह गए। हालांकि बाद में उन्होंने वापस जा रहे राहुल को बुलाकर हाथ मिलाया और उनकी पीठ थप-थापकर कुछ कहा।

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में भाषण देते हुए शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद राहुल संभले और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सत्ता पक्ष की चुटकी और व्यवधान के बीच उन्होंने बिना दबाव में आए हमला जारी रखा। भाषण के अंत में सबके दिल में प्रेम भरने और सबका दिल बदलने का दावा किया और अचानक अपनी सीट छोड़ कर सत्ता पक्ष की ओर बढ़ गए। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि राहुल क्या करने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सीधे पीएम मोदी की सीट तक पहुंचे और उनसे खड़े होने का अनुरोध किया। मोदी कुछ समझ पाते अचानक राहुल ने उनके बैठे रहते ही गले लगा लिया।

भूकंप आया क्या? आ गया भूकंप
राहुल को अपने भाषण के दौरान लगातार टोका टोकी झेलनी पड़ी। सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने भाषण शुरू होते ही कई बार कहा कि अब भूकंप आ जाएगा। भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने भाषण के बीच कई बार पूछा क्या भूकंप आया? इसी दौरान जब राहुल ने राफेल सौदे पर सीधे पीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो जबरदस्त हंगामा होने लगा। इस पर कांग्रेस के गौरव गोगोई ने विधूड़ी से कहा, लो आ गया भूकंप।
विज्ञापन


टीडीपी सांसद ने मोदी को दिया श्राप
चर्चा के दौरान टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने प्रधानमंत्री पर आंध्र प्रदेश के साथ छल करने का आरोप लगाया। एक सांसद ने कहा कि बालाजी की भूमि पर वादा कर भूलने वाले पीएम को भगवान का श्राप लगेगा और वह दोबारा सत्ता में नहीं लौटेंगे।

समय क्या बढ़ाना, आप चुरा लेते हो
चर्चा शुरू होने से पहले विपक्ष के कई सांसदों ने चर्चा का समय बहुत कम होने का पक्ष रखते हुए समय सीमा बढ़ाने की मांग की। इस पर स्पीकर ने अपने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि इसकी जरूरत ही क्या है? मुझे मालूम है कि आप लोग अपने लिए समय चुरा ही लोगे।

हरसिमरत कौर ने कहा- संसद है, झप्पी-पप्पी वाली जगह नहीं

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
राहुल के भाषण के दौरान लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने बताया कि विपक्ष के साथ ही एनडीए और भाजपा के कई सदस्यों ने हाथ मिलाकर भाषण के लिए बधाई दी। उन्होंने हाथ से इशारा कर कहा कि ये अकाली नेता मुस्करा कर मुझे देख रही थीं। इस पर हंगामा शुरू हो गया।

अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने राहुल के बयान पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राहुल जी, यह संसद है न कि मुन्नाभाई की झप्पी-पप्पी वाली जगह। संसद से बाहर उन्होंने बताया कि मैंने उनका ड्रामा देखा तो उसके बाद सदन स्थगन के दौरान उनकी तरफ देखकर मुस्करा कर पूछा कि हमको और पंजाबियों को नशा करने वाला, नशेड़ी बोलते हैं, आज वह कौन सा करके आए हैं। उन्हें यह बात समझ में नहीं आई और सिर्फ मुस्कुराहट दिखी। 
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल को पिलाई सदन की गरिमा की घुट्टी

Sumitra Mahajan
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री से गले मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने राहुल के गले मिलने को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि पीएम पद की गरिमा होती है। नरेंद्र मोदी पीएम के तौर पर सदन में बैठे थे। गले मिलने के बाद राहुल ने आंख मारी, यह भी हरकत गलत है।

उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा होती है और इसे हमें ही बनाए रखना है। कोई बाहर का आकर नहीं रखेगा। वह चाहती हैं  कि सभी लोग प्यार से रहें। महाजन ने कहा कि राहुल दुश्मन नहीं हैं, बेटे जैसे हैं। किसी से गले मिलना गलत नहीं है लेकिन सदन की गरिमा भी बनाए रखनी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें