गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में कहा कि राजस्थान में 1310 शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की गई है। एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राज्य मंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान के तीन जिलों जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर समेत 16 जिलों और सात राज्यों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के वैध शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का अधिकार है।'