फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले हुई मुलाकात

Mon, 03 Jun 2024 12:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में एनडीए ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लोकसभा चुनाव के परिणामों के एलान के एक दिन पहले हुई है। दोनों नेताओं ने 7, लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

 


नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बिहार में जद (यू) की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली यह पार्टी प्रमुख राजनीतिक ताकत है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में एनडीए ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। नीतीश कुमार 2005 से ही बिहार की कमान संभालते आ रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से राजद और भाजपा के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें