फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों से न मिलने के दिए निर्देश

Thu, 24 Apr 2025 04:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nitish Katara Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नितीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को 8 मई तक अंतरिम जमानत दे दी है ताकि वह अपनी बीमार मां से मिल सके। विकास इस समय 25 साल की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट ने  8 मई तक अंतरिम जमानत दी। विकास यादव को यह जमानत बीमार मां से मिलने के लिए दी गई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विकास यादव को कई निर्देश भी दिए हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की जेल की सजा काट रहे विकास यादव को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए गुरुवार को आठ मई तक अंतरिम जमानत दे दी।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें -  Railways: गर्मियों की छुट्टी में बिहार-UP जाने वाले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, इन ट्रेनों का बदल गया शेड्यूल

इन शर्तों के साथ विकास को मिली जमानत:
  • उसे गाजियाबाद स्थित अपने घर में ही रहना होगा।
  • वह नितीश कटारा की मां नीलम कटारा समेत किसी भी गवाह से संपर्क नहीं कर सकता।
  • उसे एक लाख रुपये का बेल बॉन्ड और उतनी ही राशि की एक जमानत देनी होगी।

कौन हैं विकास यादव?
विकास यादव उत्तर प्रदेश के नेता डी.पी. यादव का बेटा है। इस केस में उसका चचेरा भाई विशाल यादव भी दोषी पाया गया है। दोनों को व्यवसायी नितीश कटारा के अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया गया था। इस हत्या का कारण बताया गया कि नितीश कटारा और भर्तरी यादव (विकास की बहन) के बीच रिश्ते थे। यादव परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि दोनों अलग-अलग जातियों से आते थे।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें -  Sensex Closing Bell: सात दिनों की लगातार बढ़त के बाद बाजार गिरा; सेंसेक्स 315 अंक फिसला, निफ्टी 24250 से नीचे
विज्ञापन


तीसरे दोषी को भी सजा
इस मामले में एक और दोषी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने विकास और विशाल दोनों को बिना किसी छूट के 30 साल की सजा तय की थी। दिल्ली की जेल प्रशासन ने भी पिछले साल विकास यादव की छूट की अर्जी खारिज कर दी थी क्योंकि जेल में उसका व्यवहार संतोषजनक नहीं पाया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें