फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने भाजपा के साथ अनबन की अटकलों को किया खारिज, बोले- सीट बंटवारे पर कोई जल्दबाजी नहीं 

Tue, 10 Jul 2018 04:35 AM IST
एजेंसी, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर जदयू और भाजपा के बीच किसी तरह के अनबन की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सीट बंटवारे पर कोई जल्दबाजी नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन केवल बिहार तक सीमित था। यही वजह थी कि जदयू ने कई राज्यों में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर हम बहुत अच्छी तरीके से सरकार चला रहे हैं। 

भाजपा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मसले पर उन्होंने कहा कि कोई जल्दबाजी नहीं है, सभी बातों पर चर्चा होगी। अटकलों का कोई मतलब नहीं है, सब हवा में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के साथ जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने सीधे तौर पर इसका जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं जो इस बात का जवाब दें।

भाजपा अध्यक्ष से 12 जुलाई को होगी मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 12 जुलाई को पटना दौरे के दौरान उनके साथ बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे मुलाकात होगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत का एजेंडा क्या होगा।

दंगा आरोपियों से केंद्रीय मंत्री की मुलाकात ‘अस्वीकार्य’

नीतीश ने कहा कि नवादा जिले में दंगा आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मुलाकात अस्वीकार्य थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें