फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी बोले- पॉश इलाके में ही रहना चाहते हैं नेवी ऑफिसर, नहीं दूंगा 1 इंच जमीन

Fri, 12 Jan 2018 04:22 AM IST
एजेंसी, मुंबई 
विज्ञापन
Nitin Gadkari
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पॉश दक्षिण मुंबई में ही सभी नौसेना अधिकारियों के रहने की इच्छा पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि इस इलाके में नौसेना को फ्लैट या क्वार्टर के निर्माण के लिए एक इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

 
पश्चिमी नौसेना कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में गडकरी ने कहा कि नौसेना की सीमा पर जरूरत है। हम आपका सम्मान करते हैं लेकिन आपको पाकिस्तानी सीमा पर या फिर पेट्रोलिंग के लिए जाना चाहिए। आखिर हर कोई दक्षिण मुंबई में ही क्यों रहना चाहता है। नौसेना के लोग उनके पास जमीन के लिए आए थे लेकिन हमने मना कर दिया। इसके लिए दोबारा उनके पास कोई नहीं आए। 

दरअसल, नौसेना ने दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल में फ्लोटिंग जैटी के निर्माण को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। यहां पर फ्लोटिंग होटल और सीप्लेन सेवा शुरू करने की योजना थी। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की स्वीकृति के बावजूद नौसेना के इस कदम से गडकरी नाखुश बताए जाते हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि ऐसे विकास कार्यों को रोकना नौसेना की आदत हो गई है। दक्षिण मुंबई में नौसेना की अच्छी खासी मौजूदगी है। पश्चिमी नौसेना कमांड के हेडक्वार्टर के साथ ही आवासीय क्वार्टर भी यहीं पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें