फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: 'BJP की विचारधारा सबके लिए काम करने की सीख देती है', नितिन गडकरी बोलें- मुसलमानों के खिलाफ नहीं

Sat, 10 Jan 2026 02:51 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Nitin Gadkari On BJP Ideology: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सभी के लिए काम करने की है और पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ है, किसी धर्म के नहीं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की विचारधारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करने की सीख देती है और पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग का विकास करना है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता जानबूझकर यह भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है या सत्ता में आने पर हिंसा होगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना किसी पक्षपात के सभी के लिए काम करना सिखाती है। उनके अनुसार, पार्टी की राजनीति नफरत नहीं, विकास और एकता पर आधारित है।

आतंकवाद के खिलाफ, धर्म के नहीं- गडकरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान इस देश के लिए बलिदान देते हैं, वे उतने ही प्रिय हैं जितने हिंदू। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मस्जिद जाए, गुरुद्वारा जाए या बुद्ध विहार, लेकिन सबका खून एक है और हम सभी भारतीय हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में वायुशक्ति बनी पहली ढाल, एयर चीफ मार्शल बोले- वायुसेना ने दिखाया निर्णायक दम

नगर निगम चुनाव को लेकर दावा
गडकरी ने कहा कि अगर 15 जनवरी को होने वाले नागपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो जनता की सभी उम्मीदें और सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए ठोस योजनाएं तैयार हैं और उनका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।

उम्मीदवारों की गारंटी खुद लूंगा- गडकरी
उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवारों की कार्यक्षमता की गारंटी वह खुद लेते हैं। गडकरी ने अपने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराए गए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, परिवहन और शहरी विकास के क्षेत्र में बड़े काम किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'विपक्ष के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ा', चिराग पासवान ने बताया SIR को क्यों बनाया जा रहा मुद्दा

गडकरी ने इस दावे को भी खारिज किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किए, जबकि भाजपा संविधान का सम्मान करती है। उन्होंने दोहराया कि वह एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ता हैं, लेकिन सांसद होने के नाते उन लोगों के भी प्रतिनिधि हैं जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया और वह सभी के लिए काम करते हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें