फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: देश की 26 सड़कों पर उतरेंगे हवाई जहाज, गडकरी बोले- ऑटोमोबाइल सेक्टर में 4.5 लाख नौकरियां

Mon, 06 Feb 2023 12:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गडकरी ने कहा, देश में 26 सड़कें ऐसी बन रही हैं, जहां हवाई जहाज उतरेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होगा तो निवेश आएगा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"देश के विकास के लिए वाटर पॉवर, ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्यूनिकेशन बहुत जरूरत है। इससे रोजगार बढ़ेगा और अमृतकाल में देश की अर्थव्यवस्था और भी ज्यादा मजबूत होगी।" यह बात केंद्रीय ट्रांसपोर्ट व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कही। 

विज्ञापन


गडकरी ने कहा, देश में 26 सड़कें ऐसी बन रही हैं, जहां हवाई जहाज उतरेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होगा तो निवेश आएगा। उद्यम लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे गरीबी दूर होगी। उन्होंने आगे कहा, कि इस बार के बजट में सबसे ज्यादा फंड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिया गया है।  दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि 2023-24 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है। 

अगले पांच साल में साढ़े चार लाख नौकरी 
गडकरी ने कहा, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने साढ़े चार करोड़ लोगों को नौकरी दी है। आने वाले पांच साल में यह सेक्टर साढ़े चार लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा, इस बार के बजट में हमारे मंत्रालय को दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उसस मैं छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम करूंगा। आज हमारे पास 70 हजार करोड़ से अधिक के ऐसेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें