फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गढ़चिरौली में नितिन गडकरी बोले, 5000 युवा नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में हुए शामिल

Sun, 12 Jan 2025 04:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, आज करीब 5,000 युवा नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। कई लोगों को ड्राइवर, फिटर आदि जैसी नौकरियां मिल गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X / @nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलवाद में भारी कमी आई है, क्योंकि करीब 5,000 युवा गैरकानूनी आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। यहीं नहीं उनमें से कई को रोजगार भी मिला है। अहिल्यानगर जिले के शिरडी में भाजपा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में गढ़चिरौली महाराष्ट्र में सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला जिला बन जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की चुनावी सफलता को सार्थक सामाजिक परिवर्तन में बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले साल के राज्य विधानसभा चुनावों में मिली जीत से 'सुराज्य' की स्थापना होनी चाहिए। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब जिले के कुछ इलाकों का दौरा करना जनप्रतिनिधियों के लिए भी मुश्किल था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

गडकरी ने कहा कि, आज करीब 5,000 युवा नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। कई लोगों को ड्राइवर, फिटर आदि जैसी नौकरियां मिल गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित किए गए हैं और निर्यात के लिए परिधान निर्माण का काम शुरू हो गया है। गडकरी ने कहा कि कभी पिछड़ा हुआ यह इलाका अब 10,000 आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा, अगले पांच सालों में गढ़चिरौली सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला बन जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बेरोजगारी, कुपोषण और शिक्षा की कमी के मुद्दों के समाधान के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन तथा मजदूरों और गरीबों के उत्थान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। गडकरी ने कहा, शिवाजी महाराज की तरह यह दिखाना हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य को कैसे बदला जाए। कई लोग मंत्री बनते हैं, लेकिन सभी को याद नहीं रखा जाता। बाबासाहेब आंबेडकर लोकसभा चुनाव हार गए थे, फिर भी उनका नाम विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। केवल चुनावी जीत ही महानता को परिभाषित नहीं करती।

केंद्रीय मंत्री ने राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक विवाद पैदा करने का प्रयास करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति, नस्ल या आस्था के कारण महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उन मूल्यों के कारण महत्वपूर्ण है, जिन्हें वह अपनाता है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में महाराष्ट्र के योगदान पर गडकरी ने कहा, अगले पांच वर्षों में भारत ऑटोमोबाइल उद्योग में वैश्विक स्तर पर शीर्ष देश बन जाएगा, जिससे 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी और इस क्षेत्र में महाराष्ट्र से अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह होगा। ज्यादातर कंपनियां महाराष्ट्र में स्थित हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि उनकी जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस को हराने से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, यदि हम बदलाव लाने में विफल रहे, तो लोग हमसे सवाल करेंगे। सुशासन और विकास हमारा मिशन बना रहना चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें