फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी की नागपुर में हुई एंजियोप्लास्टी, पीएम मोदी ने फोन पर लिया हाल

Sat, 25 Apr 2020 06:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी है कि हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। दरअसल गडकरी के एक सहयोगी ने बताया कि सोमवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गडकरी को फोन किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


नितिन गडकरी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें फोन किया। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ पार्टी के कई नेताओं ने गडकरी का फोन के जरिए हालचाल लिया। 

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एंजियोप्लास्टी उस दौरान हुई है, जब कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में उनके शुभचिंतक और करीबी फोन के जरिए उनका हालचाल ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें