केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई सौ करोड़ की योजनाओं का शिलायन्स किया है। उन्होंने राम जानकी मार्ग एन एच 22 ए के छावनी से रामपुर तक 55 किमी लंबी 315 करोड़ रुपये की लागत का चौडीकरण का शिलायन्स किया। वहीं रामपुर से सिकरीगंज तक 35 किलोमीटर 250 करोड़ लागत का शिलायन्स भी किया। साथ ही बस्ती में रिंग रोड फेज 1 का 450 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर के निमार्ण का शिलायन्स किया।
इस दौरान फैजाबाद से मांझी घाट और घाघरा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग 350 किलोमीटर का विकास कार्य किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि पानी पर उतरने वाले हवाई जहाज से आपको उड़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम विकास कार्य कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। गडकरी ने कहा कि 50 सालों में जितने रास्ते नहीं बने वो अब मोदी और योगी सरकार में बनेंगे। साथ ही कहा कि जल्द ही रिंग रोड के फेज 2 का कार्य शुरू होगा।
वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए सबसे पहले अच्छी सड़क और बिजली चाहिए। इसी के साथ उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह अगले सत्र में मुंडेरवा चीन चल सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमने 37 हजार करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का भुगतान कराया है। जबकि 56 लाख परिवारों को विधुती कनेक्शन उपलब्ध कराया है। साथ ही 11 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध होंगे और एक साथ गृह प्रवेश करेंगे।
इस दौरान मंच पर बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक अजय सिंह, विधायक सीए प्रकाश शुक्ल, विधायक रवि सोनकर और नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा मौजूद रहे।