फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खास आइडिया' को एक करोड़ रुपए देगा नीति आयोग

Thu, 26 Apr 2018 12:46 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीति आयोग
विज्ञापन
स्टार्ट-अप, माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज और इनोवेटर्स के लिए नीति आयोग से अच्छी खबर है। सरकार के पॉलिसी थिंक टैंक नीति आयोग ने अटल न्यू इंडिया चैलेंज के तहत आवेदन मांगे हैं, जिसमें चयनित आइडियाज को एक करोड़ रुपए की ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन


नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) ने अटल इनोवेशन मिशन के अटल न्यू इंडिया चैलेंज शुरू करने का ऐलान किया, जिसकी लॉन्चिंग 26 अप्रैल को की जाएगी। नई योजना को 5 मंत्रालयों के सहयोग से चलाया जाएगा। इनमें सड़क परिवहन मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, आवास और शहरी मंत्रालय और पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय शामिल हैं। 

इस योजना के तहत पर्यावरण, स्मार्ट एग्रीकल्चर, स्मार्ट मोबिलिटी, वेस्ट मैनेजमेंट समेत 17 चिन्हित क्षेत्रों के लिए भावी इनोवेटर्स, स्टार्ट-अप, और माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज को आमंत्रित किया गया है, जो इन क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए प्रोटोटाइप या बाजार के लिए उत्पाद बना सकें।
विज्ञापन


इस योजना में चयनित योग्य आइडिया को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, इसके साथ ही सफल उम्मीदवारों को मेंटरशिप के अलावा उत्पाद को बाजार के मुताबिक तैयार करने के लिए जरूरी मदद भी मिलेगी।

क्या है अटल इनोवेशन मिशन

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) बनाई गई हैं, जिसमें 2441 स्कूलों को शामिल किया गया है। 2022 तक अपने सपनों का 'नया भारत' अभियान के तहत देश भर में फैले स्कूलों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों में इनोवेशन और आंत्रप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देना है। 

इस परियोजना में प्रत्येक स्कूल को 10 लाख रुपए दिए गए हैं, जिसमें उन्हें ऐसी लैब तैयार करनी होंगी, जहां 3डी प्रिंटर, रोबोटिक्स, सेंसर टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरणों से लैस हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें