फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल-जवाब: क्या एक व्यक्ति को दी जा सकती हैं अलग-अलग टीकों की खुराकें? जानिए क्या बोले डॉ. वीके पॉल

Sat, 22 May 2021 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। यहां नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश के बड़े हिस्से में अब हालात नियंत्रण में आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश के बड़े हिस्से में कोरोना महामारी की स्थिति अब नियंत्रण में आ रही है। डॉ. पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की सकारात्मकता दर घट रही है और महामारी के सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है, जो कि हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। 

विज्ञापन


डॉ.पॉल ने कहा, एक व्यक्ति को पहली खुराक दूसरे टीके की और दूसरी खुराक किसी और टीके लगाना वैज्ञानिक और सैद्धांतिक रूप से यह संभव है। लेकिन इसकी सिफारिश करना अभी ठीक नहीं है क्योंकि यह स्थिति अभी विकसित हो रही है। अभी इसके बारे में पुख्ता प्रमाण नहीं हैं और आने वाले समय में ही यह पता चल सकेगा।
 

डॉ. पॉल ने आगे कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाकर तथा निरुद्ध क्षेत्रों और देखभाल के उपायों को अपनाकर भारत इस महामारी पर अभी तक लगाम कसने में सफल रहा है। उन्होंने कहा, ‘स्थिति में सुधार आ रहा है लेकिन हमें सुनिश्चित करना होगा कि संक्रमण की श्रृंखला टूटी रहे। संक्रमण की दर 382 जिलों में अब भी 10 फीसदी से ऊपर है, इसलिए इस लहर से लड़ने में अभी लंबा सफर तय करना है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘देश के बड़े हिस्से में महामारी की स्थिति में सुधार आ रहा है, संक्रमण की दर और उपचाराधीन मामलों की संख्या कम हो रही है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। यह भी देखा जा रहा है कि दूसरे राज्यों में बढ़ोतरी भी हुई है, इसलिए यह मिला-जुला परिदृश्य है लेकिन इस लहर से निपटने में हमें लंबा सफर तय करना है और यह भी सुनिश्चित करना है कि हम जो कदम उठाते हैं, उनमें कोई ढिलाई नहीं हो।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें