फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग के CEO बोले- यूपी और बिहार जैसे राज्यों की वजह से पिछड़ रहा भारत

Tue, 24 Apr 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amitabh Kant
विज्ञापन

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ को पिछड़ा राज्य बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के पश्चिम और दक्षिण के राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं वहीं यूूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की वजह से भारत पिछड़ रहा है।

विज्ञापन


कांत ने ये बातें जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में अब्दुल गफ्फार खान मेमोरियल में लेक्चर के दौरान कहीं। कांत ने कहा कि सामाजिक मापदंडों के आधार पर बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भारत को पिछड़ा बना रहे हैं।

हालांकि हमने इन राज्यों में भी बिजनेस को बढ़ावा दिया है लेकिन हम मानव विकास इंडेक्स में काफी पिछड़े हैं। हम एचडीआई में 188 में से 131वें पर हैं। बदलते भारत के मुद्दे पर कांत ने कहा कि पश्चिम और दक्षिण के राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि हम जिला स्तर पर कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा और स्वास्थ के मुद्दे पर बहुत काम करना होगा। कक्षा 5 का बच्चा कक्षा 2 के सवाल हल नहीं कर पाता, वह अपनी मातृभाषा नहीं जानता, हमें इन सब चीजों में सुधार करना होगा। उन्होंने निर्णय लेने में महिलाओं को आगे आने की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें