फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nita Ambani: 'बच्चे के लिए अच्छा चाहते हैं हर माता-पिता', अनंत की शादी-वजन और अंबानी परिवार पर क्या बोलीं नीता

Mon, 17 Feb 2025 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Nita Ambani: नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी, परिवार और परंपराओं पर बात की। उन्होंने बेटे अनंत की शादी और वजन, परिवार की सफलता पर भी बात की और मुकेश अंबानी से शादी को अपने जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। 
विज्ञापन
नीता अंबानी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीता अंबानी हमेशा अपनी कॉर्पोरेट सफलता और अंबानी परिवार की प्रमुख के रूप में चर्चा में रही हैं। हाल ही में एक टेलीविजन चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और भावनात्मक पहलुओं पर बात की। उन्होने अपने परिवार, परंपरा और उस बिना समर्थन पर बात की, जो उनकी दुनिया को बनाता है। 

विज्ञापन


बेटे अनंत की शादी पर क्या बोलीं नीता अंबानी
बेटे अनंत की शादी की भव्यता को लेकर आलोचनाओं पर भी नीता अंबानी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं।' नीता ने कहा कि उनके लिए यह केवल एक भव्य आयोजन नहीं था, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत को दिखाने का एक मौका था। उन्होंने कहा कि यह भारतीय परंपराओं और संस्कृति को सामने लाकर मेक इन इंडिया की भावना का प्रतिबिंब था। 

दिल से होती है इंसान की पहचान
शादी के दौरान एक खास पल ने नीता के दिल को छुआ। उनका बेटा अनंत अस्थमा और मोटापे से जूझने के बावजूद आत्मविश्वास से मंच पर खड़ा हुआ और खुद पर गर्व महसूस कर रहा था। नीता अंबानी ने कहा कि इंसान की पहचान उसकी शारीरिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसे दिल से होती है। एक मांग के रूप में नीता उस समय भावुक हो गई थीं, जब उन्होंने अपने बेटे को अपनी जीवनसाथी का हाथ थामने हुए वचन लेते हुए देखा। 
विज्ञापन


मुकेश से शादी जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद
अपने पति मुकेश अंबानी से शादी की बात करते हुए नीता ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अहम पल बताया। उन्होंने कहा कि मुकेश से शादी करना उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। नीता ने बिना शर्त समर्थ के लिए मुकेश का आभार व्यक्त किया और केवल एक पति ही नहीं, बल्कि अपने सबसे मजबूत सहारे के रूप में पहचाना। 

तीनों बच्चों की कामयाबी पर नीता को गर्व
नीता ने अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन पर बहुत गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे हर एक ने अपनी राह चुनी है और यह देखकर उन्हें मां के रूप में बेहद खुशी मिली है। उन्होंने कहा, 'आकाश अब जियो का संचालन देख रहे हैं, ईशा नेतृत्व की भूमिकाओं में हैं और अनंत ने वन्यजीव संरक्षण व हरित उर्जा पर काम करना शुरू किया है।' नीता के लिए यह देखना बहुत खुशी की बात है कि उनके बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।  

पेशेवर कौशल और मूल्यों से बनी नीता की दुनिया
इस इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपने पेशेवर कौशल और उन मूल्यों पर बात की, जिन्होंने उनकी दुनिया को बनाया है। उनका परिवार के प्रति निस्वार्थ प्रेम, परंपराओं में विश्वास और जीवन के हर पल को महत्व देने की उनकी आदत दिखाती है कि वह एक मां, पत्नी और कॉर्पोरेट नेता के रूप में कितनी सहजता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभाती हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें