फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishikant Dubey vs Mahua Moitra: निशिकांत दुबे ने फिर महुआ को घेरा, पूछा- दुबई के होटल का बिल किसने जमा किया?

Tue, 28 Nov 2023 02:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता दुबे ने सोमवार को एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने पूछा कि दुबई के होटल में रुकने का बिल 5500 डॉलर किसने और कैसे जमा किया। क्या बिल का भुगतान भारत से चेक से किया गया या फिर दुबई में हवाला के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस दौरान एक बार फिर भाजपा सांसद निशिंकात दुबे ने मोइत्रा पर जमकर हमला किया। हालांकि, उन्होंने मोइत्रा का नाम तो नहीं लिया लेकिन सियासत को समझने वाले दुबे का इशारा समझ गए। बता दें, मोइत्रा के खिलाफ अभी केश फॉर क्वेरी मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन


अब जानिए, क्या किया था ट्वीट
भाजपा नेता दुबे ने सोमवार को एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने पूछा कि दुबई के होटल में रुकने का बिल 5500 डॉलर किसने और कैसे जमा किया। क्या बिल का भुगतान भारत से चेक से किया गया या फिर दुबई में हवाला के माध्यम से किया गया। क्या बिल के भुगतान का पैसा मेल आईडी खरीदने वाले व्यापारी ने किया। गोलमाल है रे भाई गोलमाल है। 

विज्ञापन


लॉगिन क्रेडेंशियल का अलग-अलग देशों में हुआ इस्तेमाल
हाल ही में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि मोइत्रा की लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल न्यूजर्सी और बंगलूरू से भी किया गया, जबकि वह उसी दिन कोलकाता और फिर दिल्ली में थीं। मोइत्रा खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को पासवर्ड दिया था। सूत्रों ने बताया कि 29 अक्तूबर 2019 को मोइत्रा के अकाउंट में दुबई से और कुछ ही समय बाद बंगलूरू से लॉगिन हुआ था। 15 जनवरी 2021 को भी दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस, कोलकाता, न्यूजर्सी में कई बार लॉगिन किया गया। 

जानिए, महुआ मोइत्रा पर आखिर क्या आरोप लगे है?
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से उपहार के बदले संसद में सवाल पूछने का आरोप है। इस मामले में लोकसभा की आचार समिति ने उन्हें सांसद पद से निष्कासित करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदाणी समूह पर सवाल पूछने के लिए सांसद मोइत्रा ने रिश्वत ली थी। उन्होंने अडानी ग्रुप के मामले में पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की। यहां तक कि मोइत्रा पर संसद की लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने का भी गंभीर आरोप है। हालांकि, मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपना आईडी-पासवर्ड व्यापारी के साथ साझा किया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें