फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया 'नमस्ते' का मतलब, देखिए वीडियो

Sun, 08 Oct 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter
विज्ञापन
देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (7 अक्टूबर) को नाथू-ला गई थीं, वहां कुछ चीनी सैनिक कथित रूप से उनकी फोटो खींच रहे थे जिसपर सीतारमण ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। सीतारमण ने खुद ट्वीट करके पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीतारमण ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें वह नाथू-ला में भारतीय जवानों के साथ खड़ी थीं और ऊपर देखकर हाथ हिलाकर किसी को 'हेलो' बोल रही थीं। इस फोटो के साथ सीतारमण ने लिखा,  'मैंने देखा कि फेंस की दूसरी तरफ खड़े चीनी सैनिक नाथू ला पहुंचने पर मेरी फोटो ले रहे थे।' 

पढ़ें: डोकलाम: एक बार फिर आमने-सामने भारत और चीन के सैनिक, बढ़ सकती है तनातनी

मतलब चीनी सैनिक के फोटो लेने पर सीतारमण को गुस्सा नहीं आया और उन्होंने बड़े आराम से हाथ हिलाकर जवाब दिया। डोकलाम में चल रहे विवाद के बीच भारत के जवान तो दूर की बात चीनी सैनिकों ने भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी।
विज्ञापन

  Snippet of Smt @nsitharaman interacting with Chinese soldiers at the border at Nathu-la in Sikkim yesterday. Namaste! pic.twitter.com/jmNCNFaGep — Raksha Mantri (@DefenceMinIndia) October 8, 2017

विज्ञापन

बताया नमस्ते का मतलब

सीतारमण ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब बता रही हैं। नाथू-ला दौरे के दौरान सीतारमण ने इंडो-तिब्बत पुलिस (आईटीबीपी) और आर्मी से मुलाकात की थी। सीतारमण को डोकलाम और आसपास के इलाके का एरियल सर्वे भी करना था जो कि खराब मौसम की वजह से कैंसल करना पड़ा।
  Snippet of Smt @nsitharaman interacting with Chinese soldiers at the border at Nathu-la in Sikkim yesterday. Namaste! pic.twitter.com/jmNCNFaGep — Raksha Mantri (@DefenceMinIndia) October 8, 2017

इस दौरे पर सीतारमण ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के जंगल विभाग और आर्मी के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हुई थी। चामलिंग ने सीतारमण को साफ किया वह हरसंभव कदम उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें