फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण : पीएमजेजेबीवाई के तहत दावों का तेजी से निपटारा करें बीमा कंपनियां 

Sun, 06 Jun 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने  बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ ऑनलाइन बैठक में उन्होंने इन योजनाओं के तहत जरूरी दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाने पर जोर दिया जिससे दावों का निपटारा तेजी से किया जा सके।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविड-19 से जंग में अहम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीमा कंपनियों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत के दावों का तेजी से निपटारा करने को कहा।

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक
बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ ऑनलाइन बैठक में उन्होंने इन योजनाओं के तहत जरूरी दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाने पर जोर दिया जिससे दावों का निपटारा तेजी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीएमजीकेपी के तहत अब तक 419 दावों का निपटारा किया गया है और दावा करने वालों के खातों में 209.5 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यों द्वारा दस्तावेज भेजने में देरी के मुद्दे के समाधान के लिए एक नई प्रणाली तय की गई है। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक सामान्य प्रमाणपत्र तथा नोडल राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा इसकी पुष्टि दावों के निपटारे के लिए पर्याप्त होगी।
विज्ञापन


पीएमजेजेबीवाई के तहत 9,307 करोड़ रुपये के 4.65 लाख दावों का निपटारा किया गया है। वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीआई) की भी समीक्षा की। 31 मई 2021 तक 1,629 करोड़ रुपये 82,660 दावों का निपटारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें