फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 के बाद जो कदम उठाने चाहिए थे, पिछली सरकार ने नहीं उठाए : रक्षा मंत्री

Thu, 14 Mar 2019 05:28 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दावा किया कि संप्रग सरकार को 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद जो कदम उठाने चाहिए थे, नहीं उठाये गये और अगर सरकार सक्रियता दिखाती तो इस तरह के आतंकी हमलों को बढ़ावा नहीं मिलता।

विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘26/11 के मुंबई हमलों के बाद जो किया जाना चाहिए था, पिछली सरकार ने वो नहीं किया। अगर सरकार सक्रिय होती तो ऐसे हमलों को बढ़ावा नहीं मिलता।’’ 

पुलवामा आतंकी हमले के संदर्भ में सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 10 से 12 दिन तक इंतजार किया और आत्मघाती हमलावरों के फिर हमले करने की साजिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद वायु सेना ने पाकिस्तान में उनके शिविरों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें