फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक से मिले

Thu, 17 Aug 2023 12:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान पुरी के ब्ल्यू फ्लैग बीच पर सुदर्शन द्वारा बनाए गए रेत कला को देखने पहुंचे। सुदर्शन ने इस बीच पर मेरी माटी मेरा देश थीम पर कलाकृति तैयार की थी।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman, Dharmendra Pradhan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में दोनों ही मंत्रियों ने नंगे पैर काफी दूर तक चलकर गए। दर्शन के बाद निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक से मिले। 
विज्ञापन


दोनों केंद्रीय मंत्री पुरी के ब्ल्यू फ्लैग बीच पर सुदर्शन द्वारा बनाए गए रेत कला को देखने पहुंचे। सुदर्शन ने इस बीच पर मेरी माटी मेरा देश थीम पर कलाकृति तैयार की थी। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस कलाकृति के साथ अपनी तस्वीर भी खिंचवाई। 

सीतारमण ने 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के अंतर्गत 'पंच प्रण प्रतिज्ञा' में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमें अंग्रेजों द्वारा बनाई गई मुलामी की मानसिकता से खुद को मुक्त करना होगा। इसके बाद ही भारत 2045 तक एक विकसित देश बन सकता है।' 
विज्ञापन


सुदर्शन पटनायक अपनी रेत कला को लेकर काफी मशहूर है। उन्होंने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने छात्रों द्वारा बनाए गए कलाकृति शेयर की थी। सुदर्शन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर कलाकृति तैयार की थी। उनकी इस कला को देखने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें