फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निर्भया' की अपील: महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को टिकट न दें राजनीतिक पार्टियां

Mon, 12 Oct 2020 03:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

निर्भया ज्योति ट्रस्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों से महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को टिकट न देनें की अपील की है। ट्रस्ट ने पार्टियों से बिना वोटबैंक की राजनीति किए साफ छवि वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने की मांग की।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने कहा, इससे न सिर्फ इमानदार नेता विधानसभा पहुंचेंगे बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा और उनके ऊपर को बुरी नजर से नहीं देखेगा।


हाथरस की बिटिया के परिवार का दुख बांटने पहुंच रहीं सभी पार्टियों से ट्रस्ट ने कहा कि वे गंभीरता से सोचें और किसी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को विधायक सांसद और मंत्री न बनने दें।

इसके लिए जरूरी है की ऐसे लोगों को टिकट न दिया जाए। दिल्ली में दिसंबर 2012 में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान गंवाने वाली बेटी के परिवार ने निर्भया ज्योति ट्रस्ट बनाया है।
विज्ञापन


30 फीसदी मामूली तो 20 गंभीर अपराधी लड़ते रहे चुनाव
एडीआर की हाल की एक रिपोर्ट के आंकड़े देखें तो बिहार में 2005 से अब तक हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने वाले कुल 10785 उम्मीदवारों में 3230 यानी 30 फीसदी के आपराधिक और 2204 यानी 20 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज रहे।
विज्ञापन


वहीं बिहार के कुल 820 सांसद और विधायकों में से 469 यानी 57 फीसदी के खिलाफ आपराधिक और 295 यानी 36 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें