पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में कारोबारी नीरव मोदी पर केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए उसकी करीब 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जल्द ही उसका पासपोर्ट भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविशंकर प्रसाद ने
कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार आने के बाद कोई भी ऐसा लोन नहीं दिया गया जो एनपीए हुआ हो। सच तो यह है कि सारे एनपीए कांग्रेस की ही देन है।
नीरव मोदी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की खबरों को खारिज करते हुए रविशंकर ने कहा कि दोनों के बीच कोई आधिकारिक मुलाकात नहीं हुई। नीरव अपने आप दावोस पहुंचे थे। कांग्रेस फोटो की राजनीति करना बंद करे। हमारे पास भी कांग्रेस नेताओं की मेहुल चौकसी के साथ अंतरंग तस्वीरें हैं लेकिन हम उस स्तर तक गिरना नहीं चाहते।
बता दें कि 11400 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन में नीरव पर लग रहे आरोपों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि '
पीएम मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को नीरव मोदी से जुड़े मामले की जानकारी 26 जुलाई 2016 को दे दी गई थी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
उन्होंने आगे कहा 'मोदी सरकार की नाक के नीचे आखिर कैसे नीरव और मेहुल चोसकी पूरे बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे सकते हैं।'
गौरतलब है कि बैंक ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी ने मुंबई स्थित एक ब्रांच से फर्जी तरीके से शपथ पत्र हासिल किए और उन्हीं के आधार पर अन्य भारतीय बैंकों से विदेशों में लोन ले लिए।