केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दी है। कोच्चि के एक छात्र में निपाह वायरस की पुष्टि के बाद केरल सरकार अलर्ट है। छात्र के संपर्क में आए 86 अन्य लोगों को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एक तरफ केरल सरकार ने अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त कर दी है, वहीं केंद्र सरकार ने भी स्वास्थ्य टीम को केरल भेजा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने हर संभव मदद करने की बात कही है।
पिछले साल केरल में इसी वायरस की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इससे पहले पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में 45 और नादिया जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की दस्तक एक बार फिर खतरे की घंटी है। हालांकि केरल सरकार और केंद्र सरकार इससे निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
निपाह वायरस क्या है, इसका नामकरण कैसे हुआ, इसके संक्रमण के लक्षण क्या हैं, इससे बचाव के क्या उपाय हैं, ऐसे ही कई सवाल एक बार फिर लोगों के मन में उठ रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से: