फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nipah: मलप्पुरम में 13 संदिग्ध लोगों में निपाह संक्रमण की पुष्टि नहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 17 Sep 2024 04:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के मल्लपुरम 13 संदिग्ध लोगों में निपाह संक्रमण की पुष्टि न होने से राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। ये जानकारी देते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि हाल में निपाह वायरस से एक शख्स की मौत के बाद सभी को क्वारंटीन किया गया था।
 
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (मध्य में) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में निपाह संक्रमण के कारण मल्लपुरम में एक 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद 126 लोगों को उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के रूप में अलग रखा गया था और उनमें से 13 का परीक्षण किया गया और उनके नमूने नकारात्मक पाए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलीं वीना जॉर्ज
दिल्ली दौरे पर पहुंची केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की, उसके बाद वीना जॉर्ज ने कहा कि जिला प्रशासन मलप्पुरम में 175 लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहा है। उन्होंने कहा, हमारे पिछले अनुभवों और प्रोटोकॉल के अनुसार, जब रोगी में गंभीर लक्षण होते हैं, तो वायरस के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने की संभावना अधिक होती है। फिलहाल अब तक परीक्षण किए गए नमूने नकारात्मक हैं।

संक्रमित के घर के पास कड़े नियम लागू
उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार उस घर के 3 किलोमीटर के दायरे में जिला प्रशासन ने कई प्रतिबंध घोषित किए हैं, जैसे लोगों को इकट्ठा न होने के लिए कहा गया है और एक समय सीमा है जब तक दुकानें खुली रहेंगी और कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बाकी जिलों के लिए उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है और लोगों के इकट्ठा न होने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि बेंगलुरू से राज्य पहुंचे मलप्पुरम के मूल निवासी की 9 सितंबर को मृत्यु हो गई। इससे पहले 21 जुलाई को मलप्पुरम के एक लड़के की मृत्यु हो गई थी। यह इस साल केरल में निपाह संक्रमण का पहला पुष्ट मामला था।
विज्ञापन


'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया राज्य को आश्वासन'
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आगे बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य प्रशासन को सभी प्रकार की सहायता और सहयोग प्रदान करेगा। जेपी नड्डा के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने कहा, मैंने एक हफ्ते पहले उनसे मिलने का समय मांगा था, इसलिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह हम जो कर रहे हैं, उसी का एक हिस्सा है। और जब से उन्होंने ने कार्यभार संभाला है, मैंने पत्रों के माध्यम से संवाद किया था। इसलिए मैंने मुलाकात का समय मांगा था। हमने चर्चा की और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की सभी जरूरतों का ध्यान रखेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें