फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः प्लांट के विरोध में हिंसक हुअा प्रदर्शन, 11 की मौत, दर्जनों घायल

Tue, 22 May 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु
विज्ञापन
तमिलनाडु के तुतीकोरिन में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये लोग स्टरलाइट इंडस्ट्रीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस से भिड़ गए और आगजनी की। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग और लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन


लोगों के मारे जाने के बाद अब यह प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो गया है। लोग जगह जगह पर आगजनी कर रहे हैं। वाहनों को सरकारी संपत्तियों को आग लगा रहे हैं। यहां के लोग संयंत्र के बंद होने की मांग कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि इससे काफी प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं। बता दें कि स्टरलाइट कॉपर वर्तमान में शहर में 400,000 टन प्रतिवर्ष इकाई संचालित करता है। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें