फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में नौ लाख मरीज घटे, 85 दिन बाद छह लाख से नीचे रह गए सक्रिय मामले

Sat, 31 Oct 2020 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के हर दिन कम हो रहे संक्रमित मरीजों के चलते देश में 85 दिन बाद पहली बार छह लाख से नीचे सक्रिय मामले सामने आए हैं। वहीं, सितंबर की तुलना में अक्तूबर में नौ लाख संक्रमित मरीज कम हुए हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में इस महीने कोरोना वायरस से संक्रमित 17 लाख मरीज 29 दिन में मिले हैं। वहीं, सितंबर में 26 लाख संक्रमित मिले थे। फिलहाल, अभी देश में केवल 7.35 फीसदी कोरोना के सक्रिय मरीज ही बचे हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 48,648 संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। एक दिन में 563 लोगों ने जान भी गंवा दी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान देश में 57,386 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इसी के साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 80,88,851 पहुंच चुकी है। इनमेें से 73,73,375 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,21,090 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में 5,94,386 सक्रिय मरीज हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में इलाज करा रहे हैं।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को देश में कोरोना के 9,301 सक्रिय केस कम हुए हैं जिससे सक्रिय मरीजों की दर घटकर 7.35 फीसदी रह गई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने की दर 91.15 फीसदी हो चुकी है जो पहली बार दर्ज की गई है।

हालांकि, कोरोना वायरस की मृत्युदर में बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। अभी देश में कोरोना वायरस की मृत्युदर 1.50 फीसदी है। वहीं, बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली और केरल के आंकडे़ चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां संक्रमित मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अब तक 10.77 करोड़ नमूनों की जांच
कोरोना के मामलों का पता लगाने के लिए बीते एक दिन में 11.64 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब तक कुल 10.77 करोड़ नमूने जांचे जा चुके हैं। 

35 राज्यों में मानकों से अधिक जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय मानकों के तहत प्रति 10 लाख की आबादी पर 140 लोगों की कोरोना की जांच अनिवार्य है। इसी के तहत देश में फिलहाल 35 ऐसे राज्य हैं जहां तय मानक से अधिक जांच हो रही है।

देश में रोजाना प्रति 10 लाख की आबादी पर 844 लोगों की जांच हो रही है। दिल्ली और केरल की बात करें तो यहां रोजाना 10 लाख की आबादी पर तीन हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें