गोवा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू रात के 10 बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कैसीनो, रेस्तरां और बार, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ अनुमति होगी। वहीं सरकार ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी है।