फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लातूर में नाइट कर्फ्यू : देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 16 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 14 Mar 2021 10:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नागपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में 16 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमण रोकने के लिए पाबंदी भी लगाई जा रही है। लातूर जिले में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। 31 मार्च तक के लिए सभी साप्ताहिक बाजारों पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


नागपुर में सोमवार से लॉकडाउन
लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण नागपुर शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गत गुरुवार को कहा था कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के कुछ हिस्सों में सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र में केस बढ़ने की वजह टेस्टिंग कम होना और पीड़ितों की ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर नहीं रखना है। 
 

देश में 25 हजार से ज्यादा नए केस
देश में एक बार फिर से हालात चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि हर दिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत में लोगों को दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन तो लगाई जा रही है, लेकिन इस बीच रविवार सुबह तक देश में कोरोना के 25 हजार से अधिक मामलों सामने आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर से 25,320 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस घातक बीमारी से 161 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 16,637 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 58 हजार 607 लोगों की जान जा चुकी है। कुल एक करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 10 हजार 544 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं।

करीब तीन करोड़ लोगों को टीके लगे
वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक दो करोड़ 97 लाख 38 हजार 409 लोगों को कोरोना वैक्सीन का लाभ मिल चुका है। कोरोना टीके का लाभ उठाने वाले लोगों में स्वास्थ्य कर्मी, बुजुर्ग और कोरोना योद्धा शामिल हैं। बता दें, भारत में इस साल 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था जबकि वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें