फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA-JIT की बैठक में जरूरी सबूतों की मांग रखेगी एजेंसी

Tue, 29 Mar 2016 11:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • सबूतों के संबंध में पाकिस्तान ने अपने पत्ते नहीं खोले
  • सबूतों के तकनीकी पहलुओं पर भी बातचीत होगी
विज्ञापन
पाक जांच टीम पठानकोट में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) पठानकोट आतंकी हमले और पिछले साल सांबा और कठुआ में हुए हमलों की समानता साबित करने के लिए पाक जांच दल के सामने अपनी जरूरतों को रखेगी।
विज्ञापन


साथ ही बुधवार को पठानकोट हमले में पाकिस्तान की जमीन से कार्रवाई को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित सबूतों के तकनीकी पहलुओं पर भी बातचीत होगी। एनआईए महानिदेशक शरत कुमार ने कहा है कि वह बुधवार को एनआईए और जेआईटी की बैठक में अपना पक्ष साबित करने के लिए जरूरी सबूतों की मांग रखेंगे।

उधर, पाकिस्तान की संयुक्त जांच समिति (जेआईटी) भी पठानकोट दौरे के बाद अपनी जरूरतों की फेहरिस्त भारत के सामने रखेगी। एनआईए सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिन भर चलने वाली बैठक में एक दूसरे से मांगे जाने वाले सबूतों के रुख से ही पता चलेगा कि यह पूरी कवायद वाकई कितना फायदेमंद साबित होने जा रही है। फिलहाल हमले से संबंधित सबूतों के संबंध में पाकिस्तान ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें