फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिराखंड एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल की जांच करने पहुंची एनआईए

Tue, 24 Jan 2017 04:19 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
हीराखंड एक्सप्रेस - फोटो : SELF
विज्ञापन
सोमवार को विजियानगरम में हुए जगदलपुर-भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच करने एनआईए की टीम पहुंच गई। शनिवार को हुए इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे द्वारा पटरी से छेड़छाड़ की आशंका जताए जाने के बाद एनआईए सुनिश्चित करना चाहती है कि यह कोई आतंकी घटना है या नहीं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए, जांच करेगी की इस दुर्घटना के पीछे कोई आतंकी साजिश है या फिर यह तकनीकी या मानवीय कारणों से घटित हुआ। उन्होंने बताया कि यह केवल प्राथमिक परीक्षण है जिसके बाद एनआईए सुनिश्चित करेगी कि वह इस मामले की जांच करेगी या नहीं। रेलवे द्वारा आतंकी साजिश की आशंका जताए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए से कराने का विकल्प खुला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें