फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामलाः एनआईए ने अदालत में 20 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Tue, 05 Jan 2021 06:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में 20 आरोपियों के खिलाफ अपनी चार्जशीट दाखिल की।  बता दें कि इस मामले में सीमा शुल्क विभाग ने पांच जुलाई को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘राजनयिक सामान’’ से 30 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था, जिसके बाद सोना तस्करी का यह मामला सामने आया था। 

विज्ञापन

क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है। 

ये सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें