राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन ठिकानों की तलाशी ली। एक अधिकारी ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पीएफआई की आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के मलप्पुरम जिले में संदिग्ध अभियुक्तों के परिसरों में तलाशी ली गई। इस दौरान डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामदगी की गई। इससे पहले 22 सितंबर को देशभर में 39 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।