फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर एनआईए के छापे, ISIS साजिश मामले में कार्रवाई

Sat, 09 Dec 2023 03:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है। 
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह देशभर में 40 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में भी एजेंसी ने कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। अब तक इन मामलों में महाराष्ट्र के पुणे से 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन


एनआईए ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकरोधी एजेंसी ने दोनों राज्यों में पुलिस के सहयोग से छापेमारी जारी रखी है। 

क्या है मामला?
एनआईए ने जिस केस में छापेमारी की है, वह आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने से जुड़ी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एजेंसी ने एक आरोपी और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था, जिस पर इस्लामिक संगठन की कट्टर विचारधारा फैलाने और भारत में आतंकी संगठन बनाने का आरोप था। इस संगठन ने भारत में इस्लामिक शासन के मकसद के साथ कई युवाओं की भर्ती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु: राजभवन पेट्रोल बम केस में भी एनआईए सक्रिय

एनआईए की एक टीम शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई पहुंची। गौरतलब है कि राजभवन के करीब पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में एनआईए की जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें