फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने कांग्रेस विधायक के घर मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 01 Aug 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है। उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद की गई है। इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है।

विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अधिकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के यहां सोमवार को छापा मारा। एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है। यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि विधायक के परिसर से 26.40 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों के साथ (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एम एम की एक पिस्तौल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, अन्य गैरलाइसेंसी पिस्तौल, दो बंदूकें और 45 गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक हथियार गायब होने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं तथा तीन 9 एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें