फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक के 10 दफ्तरों पर NIA का छापा, धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक के दस से ज्यादा दफ्तरों पर एनआईए की टीम ने छापामारी की है। जांच एजेंसी की टीम सुबह सवेरे जाकिर के मुंबई ‌स्थित संगठन IRF के ऑफिसों पर पहुंची। जहां टीम ने सभी कागजातों को सीलबंद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। एजेंसी के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


किसी हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस नाईक के ऑफिस के बाहर तैनात रही जबकि अंदर एनआईए के अधिकारी जांच में लगे रहे। हालांकि टीम ने मौके से जांच के लिए क्या क्या चीजें ली हैं इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। 

बता दें कि विवादित बयान देने और भावनाएं भड़काने के आरोप में सरकार ने मुंबई के इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाईक के खिलाफ धीरे धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक दिन पूर्व ही नाईक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाकिर अपने बयानों में कई बार अन्य धर्मों के लोगों को जबरन इस्लाम कबूलवाने की बात कर चुके हैं। सरकार ने नाईक की संस्‍था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर भी विदेशी चंदा लेने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही संस्‍था पर पांच साल का बैन भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
NIA and Police teams at Zakir Naik's IRF office in Mumbai pic.twitter.com/rtI996aUpP — ANI (@ANI_news) November 19, 2016 वहीं एनआईए की छापामारी और मुकदमा दर्ज करने के मामले में जाकिर के वकील मोबिन सोल्कर का कहना है कि उन पर की गई एफआईआर अवैध है। उनके खिलाफ पूर्व में इसी मामले में 2012 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। फिर एक ही मामले के लिए दो बार मुकदमा दर्ज किया जाना गलत है।  FIR against Zakir naik or IRF is illegal, because 1 FIR for same offence was lodged against him in 2012: Mobin Solkar, Zakir Naik's Lawer pic.twitter.com/wzRGzAqfT5 — ANI (@ANI_news) November 19, 2016
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें