फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवारी शरीफ मामला: कर्नाटक, केरल और बिहार में 25 ठिकानों पर एनआईए के छापे, अहम दस्तावेज बरामद

Wed, 31 May 2023 10:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NIA के पहली प्राथमिकी में 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ इलाके में जमा हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को बाधित करने की योजना का उल्लेख है। दूसरे में भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए मारगुब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पकड़ने का उल्लेख है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में तोड़फोड़ और उनकी हत्या की साजिश रचने और फुलवारी शरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को तीन राज्यों में 25 ठिकानों पर छापे मारे। ये छापे कर्नाटक, केरल और बिहार में मारे गए। एनआईए देश में पीएफआई की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए खाड़ी देशों से आने वाले पैसे से जुड़े लिंक भी तलाश रही है। एनआईए के अधिकारियों को मौजूदा छापे के दौरान करोड़ों रुपये के लेन-देन के कई डिजिटल सबूत और दस्तावेज मिले हैं।  

विज्ञापन


बिहार में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष के घर की तलाशी
बिहार के कटिहार में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष महबूब नदवी के घर तलाशी ली गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे एनआइए की टीम हसनगंज पहुंची। करीब ढाई घंटे तक महबूब नदवी के घर की तलाशी ली गई।
 

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

जुलाई 2022 में पटना के फुलवारी शरीफ में पुलिस के छापे में पीएफआई से जुड़े कुछ लोग पकड़े गए थे। छापे में इंडिया 2047 नाम से सात पेज मिले थे। इनमें अगले 25 साल में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश थी। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उस समय गिरफ्तार छह लोगों से पूछताछ में पता चला था कि 12 जुलाई को पटना आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वे हमला करना चाहते थे। एनआईए ने पिछले साल बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। पहली एफआईआर 26 संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई है। जबकि दूसरे में एक का नाम लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें