फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA जाकिर नाईक के खिलाफ जारी कर सकती है इंटरपोल नोटिस

Mon, 21 Nov 2016 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित मुस्लिम धर्म गुरू जाकिर नाईक पर एनआईए अपना शिकंजा कसता जा रहा है। खबर है कि जल्द ही एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ) नाईक को समन जारी करेगी। यदि जाकिर नाईक समन जारी होने के बाद भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो जल्द ही उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए एनआईए बड़ा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अगर जाकिर नाईक भारत नहीं लौटे तो एनआईए गैर जमानती वारंट जारी कर सकती है। साथ ही इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया जा सकता है। खबरों की मानें तो जाकिर नाईक अभी साऊदी अरब में छिपे हैं। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सऊदी अरब की अथॉरिटीज को नाइक को भारत के हवाले करना होगा। 
विज्ञापन

50 अन्य के खिलाफ जांच करना चाहती है एनआईए

- फोटो : PTI
साथ ही एनआईए उन 50 व्यक्तियों की भी जांच करना चाहती है जो कथित तौर पर नाइक के उपदेश सुनने के बाद हिंसक उग्रवाद के लिए तैयार थे। एनआईए जाकिर नाईक के एनजीओ को मिलने वाले विदेशी फंड की जाच कर रही है।

आपको बात दें कि एनआईए ने जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के 10 दफ्तरों में छापे मारे कई अहम जानकारी जुटाई थी। ज्ञात हो कि सरकार ने नाईक की संस्‍था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर विदेशी चंदा लेने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही संस्‍था पर पांच साल का बैन भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें