फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: तीन राज्यों के 19 ठिकानों पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में चलाया तलाशी अभियान

Sat, 30 May 2026 01:00 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल के मलप्पुरम में बरामद हुए अवैध विस्फोटकों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआई ने तीन राज्यों की 19 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
एनआईए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एनआईए की यह कार्रवाई केरल के मलप्पुरम जिले से अवैध विस्फोटकों की बरामदगी से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। 
विज्ञापन


एनआईए ने केरल के तिरुआरंगडी में विस्फोटक सामग्री से भरे ट्रक की जांच के मामले में मलप्पुरम जिले में दो स्थानों पर छापेमारी की। तिरुरंगडी के एक गोदाम और पुथियाथुकुन्नू, वंदूर में ट्रक मालिक की पत्नी के घर पर तलाशी ली गई। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

तीन राज्यों के 19 ठिकानों पर छापेमारी 
छापेमारी आरोपियों के स्वामित्व वाले आवासों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और फर्मों के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर की गई। मलप्पुरम जिले के तिरुआरंगडी और वंडूर, कोझिकोड जिले के एरानजिमावु, और कन्नूर तथा कासरगोड जिलों के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एनआई की यह कार्रवाई तिरुआरंगडी के पास विस्फोटक बरामदगी की चल रही जांच के मद्देनजर ये तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। एनआईए ने कहा, "हमने इस घटना के संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है। जांच का उद्देश्य विस्फोटकों के अवैध परिवहन और इसमें शामिल लोगों के इरादों के बारे में जानकारी का पता लगाना है। आरोपियों के स्वामित्व वाली फर्मों के अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी जांच की जा रही है।"

क्या है विस्फोटकों की जब्ती से जुड़ा यह मामला?
यह मामला फरवरी महीने का है, जब पुलिस ने चेम्मड में प्याज ले जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए थे। वाहन से 10,500 से अधिक जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और तार बरामद किए गए थे। जांच के दौरान ट्रक की मालकिन एक महिला को हिरासत में लिया गया था।

लगभग 245 बक्सों में जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और तार प्याज के बोरों के बीच छिपाए गए थे। यह ट्रक छह फरवरी की रात को एक ईंट के भट्ठे पर पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे माल उतारने वाले लोग भाग गए। वहीं, सात फरवरी को अधिकारियों ने माल उतारा और प्याज के बोरों के बीच छिपे विस्फोटकों का पता लगाया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला कि विस्फोटकों को केरल के बाहर से लाया गया था। पुलिस ने यह भी पाया कि हिरासत में ली गई महिला एक खदान इकाई की मालिक थी। बाद में एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली, ताकि विस्फोटकों के परिवहन और उनके संभावित इस्तेमाल में शामिल व्यापक नेटवर्क की पड़ताल की जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें