फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला : एनआईए ने सरगना के सहयोगी सज्जाद खान के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Mon, 16 Sep 2019 07:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य सज्जाद अहमद खान के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की अदालत में आरोपपत्र दायर कर उसमें दावा किया है कि वह देशभर में आतंकवादी हमलों की योजना बना रहा था। सज्जाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के सरगना मुदस्सिर अहमद खान का करीबी सहयोगी है।

विज्ञापन


एनआईए ने जैश के चार सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 121ए (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या युद्ध छेड़ने की प्रयास करना या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाना), गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) कानून और विस्फोटक सामग्री कानून के विभिन्न प्रावधानों में आरोपपत्र दायर किया है।

एजेंसी ने अंतिम रिपोर्ट में कहा कि इस षड्यंत्र का सरगना मुदसिर था लेकिन सुरक्षा बलों के साथ मार्च 2019 में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद उसके खिलाफ आरोप रद्द कर दिए गए हैं। यह मामला जैश द्वारा दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने का आपराधिक षड्यंत्र करने से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें