राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में आतंकी गतिविधियों के मामले में नामी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआईए ने सिख फॉर जस्टिस केस में खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में यह चार्जशीट की दायर की।
एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित 10 आरोपितों के खिलाफ भादसं की धारा 120बी, 124ए व यूए (पी) एक्ट 1967 की धारा 13, 16, 17, 18 व 20 के दर्ज मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला वर्ष 2017-18 के दौरान पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश सहित हिंसा की घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। एसएफजे व रेफरेंडम -2020 का आनलाइन माध्यम से प्रचार कर राज्य के युवाओं को गुमराह कर भड़काया गया। ये हिंसक घटनाएं विदेश में बैठे एसएफजे के हैंडलरों के निर्देशों पर करवाई गई थी।