फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFI: एनआईए ने पीएफआई के राष्ट्रीय समन्वयक के खिलाफ दर्ज की चार्जशीट, भारत में हथियार चलाने की देता था ट्रेनिंग

Wed, 19 Apr 2023 07:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवक्ता का कहना है कि जांच में पता चला है कि पीएफआई कार्यकर्ताओं को भारत के अलग-अलग शहरों में पीई की आड़ में हथियारों के इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। इब्राहिम ने शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण के लिए सिलेबस भी तैयार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने बुधवार को देश भर में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के आरोप में पीएफआई के राष्ट्रीय समन्वयक इब्राहिम पुथनथानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के प्रवक्ता का कहना है कि इब्राहिम पीएफआई का राष्ट्रीय समन्वयक था। वह पीएफआई के लिए अलग-अलग राज्यों में ट्रेनिंग शिविर आयोजित करता था। एक दिन पहले एनआईए ने एनईसी सदस्यों और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था।

प्रवक्ता का कहना है कि जांच में पता चला है कि पीएफआई कार्यकर्ताओं को भारत के अलग-अलग शहरों में पीई की आड़ में हथियारों के इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। इब्राहिम ने शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण के लिए सिलेबस भी तैयार किया था। वह ट्रेनिंग के कारण अक्सर दौरे पर ही रहता था। प्रवक्ता का कहना है कि एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत भी केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें