फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के दो आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दायर किया पूरक आरोपपत्र

Tue, 23 Feb 2021 04:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों के खिलाफ विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया।

विज्ञापन


आतंकियों पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा देश के प्रमुख हिंदू हस्तियों को मारने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया, बंगलूरू के डॉ. सबील अहमद और हैदराबाद के असदुल्ला खान के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यूएपीए के तहत चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, यह मामला शुरुआत में बंगलूरू में अगस्त 2012 में दर्ज किया गया था, जिसमें भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की लश्कर और हरकत उल जिहाद ए इस्लामी की साजिश रचने का खुलासा हुआ था। एनआईए ने नवंबर में दोबारा केस दर्ज किया और 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें