फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

श्रीलंका ब्लास्ट: आज फिर एनआईए ने तीन जगहों पर मारे छापे, 6 संदिग्धों से होगी पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 13 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
tamilnadu raid - फोटो : ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम धमाकों की जांच के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर से बुधवार को छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में एजेंसी ने कोयंबटूर में सात जगहों पर छापा मारा था। 



एजेंसी ने कई इलेक्ट्रोनिक सामान, 29 सिम कार्ड, दस पेन ड्राइव, कुछ हथियार और गुप्त दस्तावेजों का कैशे भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार से पूछताछ के बाद अब स्थानीय पुलिस तीन अन्य जगहों पर जांच कर रही है।

 




बता दें एजेंसी ने वैश्विक आतंकी संगठन आईएस के मॉड्यूल्स की तलाश में ये छापे मारे थे। आईएस मॉड्यूल के जिस सरगना की एनआईए को तलाश है, वह श्रीलंका हमले के कथित मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रभावित बताया जा रहा है और फेसबुक पर वह हाशिम का दोस्त भी है। एनआईए ने इस मामले में नया केस दर्ज किया है। 


बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन आईएस के एक मॉड्यूल का सरगना हाशिम के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में रहता था और दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। इसी आईएस मॉड्यूल की एनआईए को तलाश है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि केरल में मौजूद इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल्स का श्रीलंका में हुए आतंकी हमले में हाथ हो सकता है। एजेंसिया इसी शक के आधार में जांच में जुटी है।

तीन साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में हाशिम

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में हुए इस्टर बम धमाकों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम केरल और तमिलनाडु के आईएसआईएस कैडरों से पिछले तीन साल से संपर्क में था। हाशिम फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए इन कैडरों से संपर्क साधता था। एनआईए ने जिन पांच संदिग्धों को पूर्व में गिरफ्तार किया था, उन सभी के संबंध हाशिम और उसके लोगों से थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं संदेहों के आधार पर एनआईए लगातार अभियान चला रही है और छापेमारी कर रही है। 



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next