टेरर फंडिंग मामलों की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी ने हुर्रियत नेताओं पर अपना शिकंजा लगातार बनाया हुआ है। अब जम्मू और कश्मीर के 12 इलाकों पर एनआईए ने छापेमारी की है, जिसमें श्रीनगर, बारामूला और हंदवाड़ा जैसे इलाके भी शामिल हैं।
पढ़ें: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का साथी गिरफ्तार, टेरर फंडिंग मामले में ED ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एनआईए ने श्रीनगर में दो जगह पीरबाग और आलूचीबाग में छापेमारी की है। यहां बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया गया है। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े जहूर वटाली के करीबियों पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें उसके रिश्तेदार समेत ड्राइवर भी शामिल है।
वहीं, एनआईए ने इस छापेमारी के साथ ही अपनी पैनी नजर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर बना ली है। साथ ही गिलानी के बेटों नईम और नसीम से उनके पिता की भूमिका पर सवाल-जवाब जारी हैं।
As a follow up action in the terror funding case, NIA is conducting searches at 12 locations in J&K's Srinagar, Baramulla & Handwara. pic.twitter.com/FPlaWRkLNH
— ANI (@ANI) August 16, 2017
Terror Funding Case-NIA conducting searches at 12 locations in J&K's Srinagar, Baramulla & Handwara; #Visuals of raid in Baramulla's Tarhama pic.twitter.com/qcCHq0esZh
— ANI (@ANI) August 16, 2017
इससे पहले एएनआईए ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि उनसे अलगाववादी नेताओं से पूछताछ पूरी कर ली है। बता दें कि एनआईए अलगावादी नेता अल्ताफ शाह, मेहराजुद्दीन कलवाल, पीर सैफुला और एन खान से पूछताछ पूरी कर रही थी।