एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह तलाशी अभियान शनिवार को तमिलनाडु के सलेम और शिवगंगा जिलों में चलाया गया। इस दौरान श्रीलंका के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लिट्टे से संबंधित सामग्री समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (लिट्टे) के दो कथित समर्थकों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। NIA ने राज्य में दो स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान तमिलनाडु के महत्वपूर्ण नेताओं और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश से जुड़े मामले में चलाया गया।
विज्ञापन
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह तलाशी अभियान शनिवार को तमिलनाडु के सलेम और शिवगंगा जिलों में चलाया गया। इस दौरान श्रीलंका के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लिट्टे से संबंधित सामग्री समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में 19 मई को तमिलनाडु के ओमालूर थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 25 जुलाई को एनआईए ने मामला फिर से दर्ज किया। दोनों आरोपी तमिलनाडु में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण नेताओं को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। दोनों अवैध हथियार और विस्फोटक बनाने में संलिप्त थे।